फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बनारस घराने के कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति, तारीखों का हुआ एलान

Fri, 11 Aug 2023 07:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महोत्सव में की शुरुआत 41 न्याय पंचायतों से होगी। इसमें संस्कृति, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, गायन आदि विधाओं में आयोजन होंगे। उन्होंने सभी कलाकारों से उनके पास उपलब्ध अपने सुझाव समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
सांसद सांस्कृतिक महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन एक से 17 सितंबर तक होगा। इसमें बनारस घराने के कलाकार भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सर्किट हाउस सभागार में बनारस घराने के कलाकारों संग बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi: ज्ञानवापी में 8वें दिन का सर्वे, फोटो और वीडियोग्राफी के साथ पूरे परिसर की हुई नाप-जोख
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोत्सव में की शुरुआत 41 न्याय पंचायतों से होगी। इसमें संस्कृति, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, गायन आदि विधाओं में आयोजन होंगे। उन्होंने सभी कलाकारों से उनके पास उपलब्ध अपने सुझाव समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने सभी प्रमुख कलाकारों से कहा कि इस कार्यक्रम को व्यापकता देने को जिससे इसका दायरा न सिमटे। कलाकारों ने सांस्कृतिक गायन के समय को पांच मिनट से बढ़ाकर आठ मिनट तक करने तथा पंजीकरण के लिए ऑफलाइन मोड अपनाने का सुझाव दिया। इस मौके पर पद्मश्री पंडित श्रीनाथ मिश्र, देवव्रत मिश्र, डॉ. विधि नागर, विशाल कृष्णा आदि कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें