फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने पर किया हंगामा

Sat, 25 Jul 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जक्खिनी में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में कीड़े मिलने पर अभिभावकों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि बच्चे कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं कि भोजन में कीड़े रहते हैं। साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन


शिक्षक-अभिभावक  एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र नारायण सिंह मणि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य कांति देवी और जिला विद्यालय निरीक्षक से की है। इस दौरान कमलेश सिंह, विकास, महेंद्र यादव, अमरेश्वर नारायण सिंह एवं राजन मौजूद रहे। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्रधानाचार्य से जानकारी ली गई। ऐसी कोई घटना नहीं है। आपसी विवाद के चलते आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें