राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अप्रैल को मॉरिशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाराणसी आएंगे। शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। मॉरिशस के राष्ट्राध्यक्ष शुक्रवार सुबह 11:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इससे पहले वे 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के भव्य आयोजन में जनवरी 2019 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। मॉरिशस के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध हैं।