फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः सोशल मीडिया पर सामूहिक नकल की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक विद्यालय की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा दे रहे छात्रों का सामूहिक रूप से नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्षेत्र के एक इंटर कालेज का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हाल ही में टीईटी पेपर लीक मामले में जहां सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं सेवराई तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नकल का तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो दुर्व्यवस्था को दर्शा रहा है। सैन्य बाहुल्य गांव गहमर के सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बच्चों द्वारा हुए नकल के मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्र में इंटर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान रखने वाले कॉलेज में संबंधित की घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण बच्चों द्वारा की जा रही इस सामूहिक नकल को देखते हुए बच्चों के भविष्य पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। कालेज प्रशासन ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें