फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अवधेश की पत्नी ने इस विभाग में नौकरी की जताई इच्छा, प्रशासन ने लिए आवेदन

Wed, 27 Feb 2019 10:52 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
शहीद अवधेश की पत्नी से आवेदन लेते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद अवधेश यादव की पत्नी को राज्य सरकार ने नौकरी देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को शहीद की पत्नी से उनकी इच्छा पूछी गई तो स्नातक की शिक्षा हासिल करने वाली शिल्पी ने अधिकारियों के सामने तीन विभागों में से किसी एक में नौकरी की इच्छा जताई। 
विज्ञापन


एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस के अधिकारियों ने शिल्पी से आवेदन लिए। मंगलवार की रात सात बजे सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र, पुलिस लाइन से संजय सिंह और सुशील कुमार की टीम पहुंची। 

टीम ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर शिल्पी के शिक्षा और नौकरी के बारे में पूछताछ की। सैयदाराजा के वनसिंहपुर पुरवा निवासी शिल्पी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से वर्ष 2012 में हाईस्कूल और वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल की थी। 
विज्ञापन


वर्ष 2017 में मां भवानी पीजी कॉलेज सोगाई से स्नातक की शिक्षा हासिल की है। शिल्पी ने लिखित रूप से स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग और आरटीओ विभाग में से किसी एक विभाग में नौकरी करने की इच्छा जताई। सीओ सदर के नेतृत्व में शिल्पी से आवेदन लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें