फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज के छात्रों ने कक्षाओं का किया बहिष्कार, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छात्र विवेक सिंह की हत्या के विरोध में मंगलवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्रों ने यूपी कॉलेज के गेट के सामने धरना दिया। छात्रों ने नामजद हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समझाबुझाकर छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज परिसर में रविवार रात बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को दो दिन बीत गए हैं, लेकिन नामजद हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसके विरोध में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छात्र नेताओं ने पहले कॉलेज में चल रही कक्षाओं को बंद कराया। इसके बाद छात्रों के साथ मेन गेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सीओ कैंट और एसीएम ने बातचीत कर धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन छात्र अड़े रहे। बहुत समझाने के बाद छात्रों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें हमलावरों की गिरफ्तारी, परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। उधर, शाम को छात्रों ने विवेक सिंह की याद में कॉलेज परिसर से भोजूबीर स्थित राजर्षि प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला।
प्राचार्य ने चीफ वार्डेन से मांगा जवाब
विवेक की हत्या के बारे में प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह ने चीफ वार्डेन से जवाब मांगा है। चीफ वार्डेन से घटना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट के साथ आख्या जल्द से जल्द देने को कहा गया है। इसके अलावा कॉलेज की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें