फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रेमी से परेशान होकर विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया, व्हॉटसएप कॉल करके देने लगा धमकी

Fri, 04 Feb 2022 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर की महिला ने गुरुवार को प्रेमी से तंग आकर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के अनुसार, चार साल पहले उसका प्रेम संबंध भावेश उपाध्याय से था।

विज्ञापन


विवाहिता की शादी एक दिसंबर 2021 को हो गई और छह दिसंबर को ही पति को प्रेम संबंध की जानकारी हो गई। हालांकि पति ने सब कुछ भूल जाने को कहा। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया। इसके बाद प्रेमी ने नंबर पता करके व्हॉटसएप कॉल करके धमकी देने लगा।

सुरक्षा और संपत्ति के लिए अधिकारियों से लगाई गुहार
शादी के 23 दिन बाद सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों से ससुराल वालों से सुरक्षा के साथ संपत्ति के लिए गुहार लगाई। रोहनियां वीरभानपुर निवासी गौरी ने अधिकारियों से लिखित पत्र में कहा कि बीते 16 जून को उसकी शादी कमलेश कौशल सिंह से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जुलाई 2021 को पति की सड़क हादसे में मौत के बाद उसका नाम पति के स्थान पर बतौर वारिश चढ़ गया। फिर ससुराल वाले जमीन बेचकर पैसा देने को कहने लगे। नहीं देने पर प्रताड़ित करने लगे।

सेना के जवान से लाखों की धोखाधड़ी
सेना के जवान से लाखों की धोखाधड़ी की गई। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी ने सारनाथ स्थित साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। चंदौली के रहने वाले सेना के जवान राजीव कुमार यादव मुंबई में तैनात हैं। बताया कि मेरा क्रेडिट कार्ड बंद हो गया था। जिसे चालू करने के लिए कस्टमर केयर से बात की। कोड नंबर पूछकर एक फरवरी को खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिया गया। फिर पिन कोड पूछकर खाते में सात लाख 45 हजार रुपये लोन ले लिया। इसके बाद पूरा पैसा निकाल लिया। संवाद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें