मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में बेड नही मिला तो कुर्सी पर आक्सीजन लगाकर बैठी वृद्ध महिला।
- फोटो : अमर उजाला
उधर बनारस मेडिसिटी हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों से भी मरीजों को ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था ना होने की जानकारी दी गई थी। त्रिमूर्ति हास्पिटल के निदेशक डॉक्टर राममूर्ति सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से ही छह से सात मरीजों को बीएचयू जाने को कहा गया। उधर बीएचयू ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज संजीव गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन से बातचीत के बाद पहले जहां 50 बेड का वार्ड शुरू किया गया था, वहीं अब 40 और बढ़ा दिए गए हैं।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि त्रिमूर्ति हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से कई मरीजों को बीएचयू में शिफ्ट कराया गया। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आपूर्ति करने वाली एजेंसियों से बातचीत चल रही है।