फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर के बयान की कई संगठनों ने की निंदा, कहा- यह लोकतंत्र का उपहास

Tue, 10 Oct 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : file photo
विज्ञापन
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान को स्वजातीय नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ विरोधी पार्टी के नेताओं ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने के साथ-साथ लोकतंत्र का उपहास बताया है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने मंत्री को अपने समाज का एकलौता रहनुमा बनने की चाहत में अपने ही स्वजातीय सांसद का अपमान करना तथा सरकार एवं अपनी कमियों को छिपाने के लिए उल जलूल बयान देकर जनता को मुद्दों से भटकाने के प्रयास का आरोप भी लगाया है।

ओम प्रकाश राजभर ने दो दिन पहले कहा था कि बच्चों को स्कूल ने भेजने वाले अभिभावकों को जेल भेजा जाएगा।  

छात्र नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अनूप सिंह ने कहा कि मंत्री द्वारा भाजपा सांसद हरिनारायन राजभर पर टिप्पणी करना ओछी मानसिकता का प्रमाण है। अपनी साख को बरकरार रखने के लिए अपने ही स्वजातीय सांसद पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चलाकर  जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष को भेजेंगे। छितौनी प्रधान जगरन्नाथ राजभर ने मंत्री की सांसद पर की गयी टिप्पणी अमर्यादित और अलोकतांत्रिक करार दिया।

कहा कि बच्चों या उनके अभिभावकों को डरा धमका कर स्कूल नहीं भेज सकते, उसके लिये अनुदान देकर गरीबों के लिए कानून बनाकर स्कूल जाने के लिये प्रेरित करें।

 रोहना साधन सहकारी समिति के सभापति महेश यादव ने कहा कि मंत्री का बयान ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। नगर पूर्व अध्यक्ष नगर चुनाव समन्वयक दिनेश सिंह गोधन ने कहा कि मंत्री की सांसद पर की गयी टिप्पणी अशोभनीय एवं निंदनीय है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें