फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कई अधिकारियों ने नहीं भेजी रिपोर्ट, होगा जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी विद्याभूषण ने 21 अगस्त तक सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। कई अधिकारियों ने अबतक रिपोर्ट नहीं भेजी है। जल्द ही रिपोर्ट नहीं आई तो संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। इसके लिए एमडी कार्यालय की ओर से अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

एमडी ने रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हर स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसके तहत जर्जर तारों को बदलने से लेकर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, सबस्टेशनों की संख्या बढ़ाने, लाइन लास कम करने के लिए सब स्टेशन के निर्माण से लेकर वसूली तक की कार्ययोजना व रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें