फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मकान ढहे, पांच जख्मी

Sun, 25 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कई मकान ढहे, पांच जख्मी
विज्ञापन
सुबह से शाम तक मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार को लोहता, चोलापुर और दानगंज क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा मकान धराशायी हो गए, जिससे हजारों रुपये की गृहस्थी बर्बाद हो गई। वहीं, पिंडरा के फूलपुर क्षेत्र में मकान के मलबे में दबकर तीन लोग घायल हो गए। इसी तरह, शहर में विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में छत का एक गिरने से दो लोगों को चोटें आईं। वहीं, क्षतिग्रस्त सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने के कारण राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन


बारिश के दौरान दोपहर में लोहता क्षेत्र के कोटवा गांव के डीहवा में विंध्यवासिनी सिंह, ठल्लू, सलीम और रामदास के कच्चे मकान भरभरा गए। इसके चलते अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का अन्य सामान और भूसा बर्बाद हो गया। पिंडरा में फूलपुर क्षेत्र के कठिरांव गांव में लक्ष्मी के कच्चे घर की  दीवार पड़ोसी वकील माली के टिन सेट पर गिर गई, जिससे वकील माली (65), उनके बेटे संदीप (18) और संतोष (11) मलबे में दब गए। किसी तरह तीनों को   बाहर निकाला गया। इस हादसे में संदीप और संतोष को मामूली चोटे आईं जबकि वकील की हालत  गंभीर होने के कारण उन्हें हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती  कराया गया है।

चोलापुर क्षेत्र के गोपपुर गांव में रंबल राजभर का कच्चा मकान दोपहर गिर गया। इस हादसे में रंबल की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। घर गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। इसी तरह दानगंज क्षेत्र के बाबतपुर गांव में त्रिलोकी चौबे का कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी बर्बाद हो गई। वहीं, बनारस में विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के ढुंढीराज गेट नंबर एक के पास पुत्तीवाला शिवाला की छत का एक हिस्सा गिर गया। इसके चलते वहां मौजूद एक चाय के दूकानदान और एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। दानगंज बाजार में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर सड़क धंस जाने से राहगीर परेशान रहे। क्षतिग्रस्त सड़कों में पानी भरने से राहगीर गिरकर चोटिल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें