फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए छह ने ठोंकी ताल

Sun, 25 Sep 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन
विज्ञापन
यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे-बाजे के साथ कुल आठ पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदार सामने आए। उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर 5-5, पुस्तकालय मंत्री के लिए 1, संकाय प्रतिनिधि के लिए छह और छात्रावास प्रतिनिधि पद के लिए एक ने नामांकन किया। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के विपरीत छात्रनेताओं के समर्थन में ढोल, नगाड़े के साथ शहर के विभिन्न स्थानों से जुलूस निकाला गया। झंडा-बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी करते छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे। नामांकन जुलूस की वीडियोग्राफी पुलिस और विवि प्रशासन की ओर से कराई गई। मेन गेट से प्रत्याशियों को केवल अनुमोदक, प्रस्तावक के साथ ही जाने की अनुमति थी। सुबह 11 से शाम तीन बजे तक नामांकन हुए। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि 25 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 26 को सुबह दस से दो बजे तक नाम वापसी और उसी दिन शाम तीन बजे के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें