फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हिंदुस्तानी अकादमी की पांडुलिपियों का होगा संरक्षण, विशेषज्ञों की टीम प्रयागराज रवाना

Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो हजार पांडुलिपियों में करीब 22 हजार पेज संस्कृत के विभिन्न विषयों से संबंधित हैं। टीम अकादमी की दो हजार पांडुलिपियों की फोटोग्राफी एवं डिजिटलाइजेशन करेगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के हिंदुस्तानी अकादमी की पांडुलिपियों के संरक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। इंडोलॉजी क्लासिक्स इनपुट सोसाइटी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को संस्था के निदेशक डॉ. संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में टीम वाराणसी से प्रयागराज रवाना हो गई। टीम अकादमी की दो हजार पांडुलिपियों की फोटोग्राफी एवं डिजिटलाइजेशन करेगी। 

विज्ञापन


डॉ. संतोष द्विवेदी ने बताया कि दो हजार पांडुलिपियों में करीब 22 हजार पेज संस्कृत के विभिन्न विषयों से संबंधित हैं। इन पांडुलिपियों के संरक्षण के तहत डिजिटलाइजेशन, लिपिबद्ध, फोटोग्राफी के अलावा डिस्क्रिप्टिव कैटलॉग भी तैयार किया जाएगा। डिजिटलाजेशन का कार्य समाप्त होने के बाद इंडोलोजी सोसाइटी द्वारा पांडुलिपियों की लिप्यांतरण का कार्य कराया जाएग। ऐसे में समय लगने की संभावना है।

टीम में पांडुलिपि विद्वान पं. उदय शंकर दुबे और डॉ. संजीव शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। संस्था की टेक्निकल टीम प्रयागराज में ही रहकर लगातार डिजिटलाइजेशन का कार्य करेगी। बताया कि काम पूरा होने के बाद उसकी कॉपी अकादमी को निशुल्क दी जाएगी। एक प्रति संस्था के पास भी संरक्षित रहेगी, ताकि शोध कार्य के लिए इसका उपयोग किया जा सके। इससे पहले संस्था बुलढाणा, महाराष्ट्र में हजारों पांडुलिपियों को डिजिटलाइज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें