फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में शुरू हुई मनपसंद बेवरेजेज की सातवीं इकाई

Sat, 25 Aug 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मैनेजिंग डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रूट जूस और ड्रिंक उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी मनपसंद बेवरेजेज ने वाराणसी में अपनी नई इकाई की शुरुआत की। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने नई इकाई का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ से किया।
विज्ञापन


करखियांव स्थित यूपीएसआईडीसी ऐग्रो पार्क में कंपनी के इस प्लांट के शुभारंभ के बाद देश में कंपनी की सात उत्पादन इकाइयां हो गई हैं। सात एकड़ में फैले प्लांट की इंस्टॉल्ड क्षमता प्रतिदिन 50 हजार फ्रूट ड्रिंक केस उत्पादन की है।

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यूनिट की स्थापना पर लगभग 170 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब भारत में कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 2,75,000 केस प्रतिदिन हो गई है। आंध्र प्रदेश के श्री सिटी का प्लांट तीन-चार महीने में तैयार हो जाएगा, जबकि ओडिशा में भी इकाई जल्दी ही स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन


सिंह ने दावा किया कि यह एकमात्र ब्रांड है, जिसमें अन्य कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की तरह हानिकारक पदार्थ नहीं मिलाए जाते हैं। यह फलों के पल्प से तैयार होता है। वहीं पानी की बर्बादी रोकने के लिए इंडस्ट्रियल वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है।

अगले तीन वर्षों में मनपसंद की योजन दूध आधारित ड्रिंक, फ्रूट आधारित शुगर फ्री ड्रिंक, ग्लूकोज ड्रिंक और प्रोटीन आधारित ड्रिंक के सेगमेंट में भी उतरने की है। कंपनी की यह कोशिश उत्तर-पश्चिम, पूर्व, पूर्वोत्तर तथा मध्य भारत के प्रमुख बाजारों में रणनीतिक बढ़त प्रदान करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें