फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की ईओ सुसाइड मामला: आखिर ड्राइवर से किस बात पर हुई थीं नाराज

Tue, 07 Jul 2020 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले में मनियर नगर पंचायत की ईओ(अधिशासी अधिकारी) मणि मंजरी राय ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइट नोट भी छोड़ा है। जिसमें उन्होंने सुसाइड करने का कारण बताया है, उन सवालों की पुलिस जांच कर रही है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि वह अपने ड्राइवर से काफी नाराज थीं।

विज्ञापन

ड्राइवर से किस बात पर हुई थीं नाराज
मनियर नगर पंचायत से जुड़े लोगों के अनुसार शनिवार को अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय व उनके चालक के बीच कोई बात हुई थी। वह अपने चालक से काफी नाराज थीं। सूत्रों के अनुसार, नगर पंचायत पहुंचते ही उन्होंने अपने चालक को भगा दिया था और नगर पंचायत अध्यक्ष को फोन कर दूसरा चालक बुलाया था।


वह चालक राय को मनियर से लगभग चार किमी दूर छितौनी ग्राम सभा तक छोड़कर लौट गया था। वहां से मणि मंजरी राय अपनी गाड़ी स्वयं ड्राइव करते हुए बलिया स्थित आवास विकास कॉलोनी के अपने मकान में पहुंची थी। इसके बाद वह मनियर नगर पंचायत नहीं गईं और सोमवार की देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि 'वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं। लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।'

आत्महत्या की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को फंदे से उतरवाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थी। उन्होंने दो साल पहले मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें