मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
अधिशासी अधिकारी को किसने फंसाया? इसमें कौन-कौन लोग हैं? पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बलिया के पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सुसाइड क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि उन्होंने कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें स्वयं को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।