एलआईयू को भनक नहीं, बिहार समेत प्रयागराज और पूर्वांचल से मणिकर्णिका पहुंचे प्रदर्शनकारी
मणिकर्णिका को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी जरूर है, लेकिन धरातल पर सक्रिय रहने वाली एलआईयू को प्रदर्शन की भनक तक नहीं लग सकी। एलआईयू की ढिलाई का यह हाल रहा कि बिहार, प्रयागराज, यमुना पार और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पाल समाज के 30 से 40 लोग एकजुट होकर मणिकर्णिका पहुंच गए। चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, मांडा और बिहार से पहुंचे पाल समाज के लोगों को मणिकर्णिका पर चौक पुलिस ने किसी तरह काबू किया। इन 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज अभिषेक त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज अभिषेक त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर पाल समाज के 18 लोगों पर चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में भदोही के कीर्तीपुर निवासी धर्मेंद्र पाल, भदोही के लालीपुर निवासी दीना नाथ, प्रयागराज के कर्नलगंज छोटा बघाड़ा निवासी धामू, महावीरपुरी शिवकुटी प्रयागराज निवासी विवेक कुमार, सहाऊब पीपल बाग प्रयागराज निवासी अभिषेक कुमार पाल और रामजतन पाल, जौनपुर के नेवढ़िया बोड़ा निवासी मंगल प्रसाद, जंसा के गोराई निवासी आलोक पाल, बिहार के रोहतास जनपद के चेनारी निवासी संतोष पाल, प्रयागराज के लालानगर डेरावाड़ी निवासी रवि कुमार पाल, प्रयागराज के मांड़ा रामपुर निवासी उमेश पाल, जंसा के हाथी बाजार अमरीपुर निवासी सनी पाल, जौनपुर के मडियाहू के मटघरा निवासी आकाश पाल, प्रयागराज के धूमनगंज पीपलगांव निवासी मिथुन पाल, मिर्जापुर के चुनार कुसुम्ही निवासी चंद्रभान कुमार, मिर्जापुर के अहरौरा बनइमिलिया निवासी राजेश चंद्र, चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के उतरौत निवासी मिथिलेश और चोलापुर निवासी अंकित शामिल हैं।