मुन्नालाल की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप पटेल, उसके माता-पिता और पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि घटना के बाद चौकी प्रभारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। मामले में लापरवाही बरती गई ऐसे में चौकी प्रभारी को निलंबित किया जाए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सास ने कहा आरोपी की मां और पिता ने ललकारा
सुनीता की सास कलावती देवी का आरोप है कि आरोपी ने अपनी मां और पिता के ललकारने पर फावड़े से हमला किया। मृतका के तीन बच्चे हैं यीशु पटेल कक्षा 10, दूसरा बेटा प्रियांशु कक्षा 6 और तीसरा बेटा ग्यांशु पटेल कक्षा 5 में है। घटना के बाद विधायक नीलरतन पटेल की प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल पहुंची और घटना की जानकारी ली।