फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023: आज द ग्लास रिज व पापा और स्मार्ट फोन सहित दिखाई जाएंगी ये फिल्में

Sat, 14 Oct 2023 11:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार को फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी और दीपक तिजोरी ने मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। नागरी नाटक मंडली न्यास के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता, फिल्म निर्माता राखी ठाकुर और साहित्यकार निर्मल कांत भट्टाचार्य ने साहित्य और चलचित्र पर दर्शकों के साथ परिचर्चा की।
विज्ञापन
मणिकर्णिका फिल्म फेस्टिवल में पहुचें अभिनेता दीपक तिजोरी सौरभ शुक्ला मुकेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में देसी-विदेशी फिल्मों से मणिकर्णिका महोत्सव का आगाज शुक्रवार को कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में हुआ। महोत्सव की शुरूआत वध फिल्म से हुई। फिल्म देखने के लिए युवाओं की खासी भीड़ रही। पहले दिन छह विदेशी समेत कुल 22 फिल्में दिखाई गईं। दर्शकों को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और लेखक सौरभ शुक्ला से रूबरू होने का मौका भी मिला। 

विज्ञापन


शुक्रवार को फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी और दीपक तिजोरी ने मणिकर्णिका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। नागरी नाटक मंडली न्यास के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता, फिल्म निर्माता राखी ठाकुर और साहित्यकार निर्मल कांत भट्टाचार्य ने साहित्य और चलचित्र पर दर्शकों के साथ परिचर्चा की। महोत्सव के निदेशक सुमित मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों में कुल 52 फिल्में दिखाई जाएंगी। शनिवार को 14 और अंतिम दिन 17 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें से ज्यादा लघु फिल्में हैं। इस दौरान पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई है। संचालन डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने किया।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: राशियों के अनुसार इस तरह से करें माता के स्वरूपों की पूजा, दूर होंगे दुख और दर्द
विज्ञापन

काशी फिल्मों का बन चुका है हब
अभिनेता मुकेश तिवारी ने कहा कि काशी फिल्मों का हब बन चुका है। पूर्वांचल में काफी प्रतिभाएं हैं और उनमें संभावनाएं भी खूब हैं। बस उन्हें निखारने की जरूरत है। युवा कालाकार तेजी से आगे बढ़ रहे हें। वे अभिनय से लेकर हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। काशी फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से भी काफी अच्छा है।

विज्ञापन

दर्शक पसंद करते हैं तो होता है गर्व

सत्या, लगे रहो मुन्ना भाई, बर्फी, पीके, रेड, युवा जौली एलएलबी जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके प्रख्यात फिल्म अभिनेता व लेखक सौरभ शुक्ला ने कहा कि हम फिल्म बनाते हैं और जब दर्शक उसे पसंद करते हैं तो गर्व होता है। अगर कोई चीज गलत होती है तो उसे सुधारने का प्रयास करता हूं। युवा कलाकार मेहनत करते हैं तो वे और आगे जाएंगे। इस दौरान वह एसएमएस कॉलेज के मॉस कम्यूनिकेशन के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने उनके सवालों के जवाब दिया। उन्होंने अभिनय, स्क्रीनिंग प्ले आदि के बार विस्तार से बताया।

दिखाई गईं ये फिल्में

महोत्सव में 13 अक्तूबर को स्क्रीन एक में फिल्म वध(हिंदी), पंचोला कदांबरीवार आधारित (मराठी), आर्ट ऑफ सत्यजीत रे( अंग्रेजी), टोटका(हिंदी), शुर्पनखा(मराठी), बनवारी मदर(हिंदी) को दिखाया गया। और, स्क्रीन दो में फिल्म नाजी( पेरेशिय़न), कैनवास( तमिल), किश टू अर्थ (इटालियन), द ग्रासलैंड विश्पर (चाइनीज), ऑक्साना (अंग्रेजी), व्राजिल प्ले फॉर टाईम (फ्रेंच), द इंडलेस (हिंदी), अनंत की ओर (हिंदी), कॉलम (अंग्रेजी), एक अनोखी रोशनी (हिंदी), चुप्पी (हिंदी), बटरफ्लाई गर्ल 85 (मलयालम), तेरी मेरी कहानी (हिंदी), कॉलिंग चड्डा (हिंदी) दिखाई गई।

आज दिखाई जाएंगी ये फिल्में

महोत्सव में 14 अक्तूबर को स्क्रीन पर फिल्म, मुझे स्कूल नही नही जाना(हिंदी), बाउ जी(हिंदी), द मर्चेंट ऑफ विनाशना(हिंदी), द ग्लास रिज( अंग्रेंजी,हिंदी), स्प्लैश(अंग्रेंजी, कनाडा), काश (हिंदी), पापा और स्मार्ट फोन (हिंदी), जून (हिंदी) दिखाया जाएगा। और, स्क्रीन दो में लाइट्स, ऐनी(तमिल), उरुला( मलयालम), हेक्सिंग(फ्रेंच), अक्कूस अल्लाह( मलयालम), श्रद्धा(हिंदी), ए लवली रिज्युम (हिंदी) दिखायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें