फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ट्रॉली चालक मंगल केवट ने पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता, प्रधानमंत्री को मानते हैं स्वच्छता भगवान

Wed, 09 Feb 2022 10:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ट्रॉली चलाकर जीवन यापन करने वाले मंगल स्वच्छता अभियान से गहरा जुड़ाव रखते हैं। 6 जुलाई 2018 को पीएम उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने बेटे की शादी में आशीर्वाद देने के लिए संसदीय कार्यालय के माध्यम से पीएम को न्योता भेजा है। 
विज्ञापन
मंगल केवट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श ग्राम डुमरी निवासी ट्रॉली चालक मंगल केवट ने उन्हें अपने बेटे की शादी में आमंत्रित किया है। मंगल ने मंगलवार को पीएम का निमंत्रण पत्र जवाहर नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी को सौंपा। स्वच्छता प्रहरी मंगल केवट पीएम मोदी को स्वच्छता का भगवान मानते हैं।

विज्ञापन


उनके बेटे अमन की शादी 19 फरवरी को है। केवट ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी में आशीर्वाद देने के लिए संसदीय कार्यालय के माध्यम से पीएम को न्योता भेजा है। ट्रॉली चलाकर जीवन यापन करने वाले मंगल स्वच्छता अभियान से गहरा जुड़ाव रखते हैं। 6 जुलाई 2018 को पीएम उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

रोज करते हैं राजघाट पुल की सफाई 
पैरों में चप्पल नहीं पहनने वाले मंगल केवट ने अपने जीवन में स्वच्छता को पूरी तरह उतार लिया है। वह प्रतिदिन न सिर्फ राजघाट पुल की सफाई करते हैं बल्कि लोगों को जागरूक भी करते हैं। 
विज्ञापन

पढ़ेंः राजघाट से अस्सी तक की लहरों पर सवार होंगे चार क्रूज, माघ पूर्णिमा से शुरू होगा ट्रायल

Trending Videos
विज्ञापन

इसके पहले भी मंगल केवट ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी बेटी की शादी का कार्ड भेजा था। पीएम जब उनके कार्क्रम में नहीं आ सके तो उन्होंने बेटी की शादी में बधाई  शुभकामना संदेश भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें