फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ट्रीट बार के मैनेजर की रेस्टोरेंट की छत से गिरकर संदिग्ध हाल में मौत, फोरेंसिक टीम ने की छानबीन

Tue, 05 Dec 2023 11:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजातालाब थाना क्षेत्र के सिंघई गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (28 वर्ष) नदेसर के वरुणा पुल स्थित ट्रीट बार एंड रेस्टोरेंट में बार मैनेजर के पद पर कार्यरत था। रात ढाई बजे अचानक तीन मंजिला रेस्टोरेंट की छत से वह नीचे आ गिरा। साथी कर्मचारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रीट बार के मैनेजर की रेस्टोरेंट की छत से गिरकर संदिग्ध हाल में मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना के नदेसर क्षेत्र में ट्रीट बार के भवन की छत से गिरकर बार मैनेजर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सोमवार की रात ढाई बजे की घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने बार के अंदर और बाहर साक्ष्य संकलन किया। सुबह में भी कैंट पुलिस ने बार मालिक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन

राजातालाब थाना क्षेत्र के सिंघई गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (28 वर्ष) नदेसर के वरुणा पुल स्थित ट्रीट बार एंड रेस्टोरेंट में बार मैनेजर के पद पर कार्यरत था। रात ढाई बजे अचानक तीन मंजिला रेस्टोरेंट की छत से वह नीचे आ गिरा। साथी कर्मचारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बार के अंदर लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें