फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने मंगेतर से फोन पर बोला- अब तुम हमें कभी नहीं पाओगी और फाड़ दी उसकी फोटो, फिर...

Fri, 01 Feb 2019 01:27 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले में यहां युवक का शव पीपल के पेड़ पर लगे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और आरोप लगाया कि युवक की हत्या हुई है। वहीं स्थानीय लोगों में युवक ने खुदकुशी की मंगेतर से हुई नोकझोंक बताई है।
विज्ञापन


 मेंहनगर थाना क्षेत्र के घटिया गांव निवासी पप्पू चौहान (22) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह दिल्ली में मजदूरी करता था और 25 दिन पहले घर आया था। 20 दिन पहले वह रानी की सराय थाने के ऊंची गोदाम गांव निवासी मौसी शारदा देवी पत्नी सीताराम के घर आया हुआ था।

गुरुवार को शाम पांच बजे वह ऊंची गोदाम बाजार के लिए निकल गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार की सुबह पप्पू की लाश बड़ैला ताल के किनारे पीपल के पेड़ से मफलर से लटकती मिली। शव के पास एक युवती की फटी तस्वीर पड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पहचान कराई तो पता चला कि यह तस्वीर सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली उसके मंगेतर की है। उससे जल्द शादी होने वाली थी। पुलिस ने पप्पू की मंगेतर से पूछताछ की तो उसने बताया कि गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे फोन आया था।

फोन पर कुछ देर तक तो उसने ठीक से बात की। इसके बाद वह उग्र हो गया। कहा कि अब तुम हमें कभी नहीं पाओगी। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि मंगेतर ने फोन पर बात करना स्वीकार किया है। सारी बातों को पता लगाने के लिए पुलिस मोबाइल का डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें