फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूक नहीं रही भाजपा के इस विधायक की बयानबाजी, प्रियंका गांधी को लेकर फिर कही बड़ी बात

Fri, 01 Feb 2019 10:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
surendra singh - फोटो : self
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से सत्ता दल में गहमागहमी बढ़ गई है। वहीं नेताओं ने अपने तरफ से बयानबाजियां भी शुरू कर दी है। जिसमें पूर्वांचल क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह एक के बाद के बयानबाजियां किए जा रहे है। अब उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर फिर से बयान जारी किया है। 
विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ हमलावर हैं। बुधवार की देर शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि अगर पार्टी आदेश दे तो प्रियंका गांधी जहां से भी चुनाव लड़ेंगी हम उनके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि खुलेआम चुनौती देता हूं कि अगर पार्टी से हमें राहुल या प्रियंका में से किसी के खिलाफ टिकट मिला तो मैं केवल शरीर लेकर चलूंगा और दिखाऊंगा कि चरित्र का दम क्या होता है।
विज्ञापन


चुनाव लडूंगा और दिखा दूंगा कि भारत की धरती पर लंगोटी का सम्मान होता है, चुनरी का नहीं। कहा कि न चुनरी का सम्मान हुआ है और न कभी होगा। हम लोग प्रधानमंत्री मोदी के ध्वज वाहक हैं, उनके खिलाफ एक नहीं सात प्रियंका भी चुनाव लड़ेंगी तो वाराणसी व भारत की जनता लंगोटी का ही सम्मान करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें