फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एक महीने से पत्नी-बच्चे लापता, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो कर ली आत्महत्या, जांच शुरू

Mon, 03 Aug 2020 06:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी के नदेसर-चौकाघाट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक की पत्नी और दो बच्चे एक महीने से ज्यादा समय से गायब हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में उसने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन उसकी फरियाद की सुनवाई नहीं हुई। इससे दुखी होकर वह जान दे दी। मामला संज्ञान में आया तो सोमवार को एसएसपी अमित पाठक ने एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी और एएसपी मोहम्मद मुश्ताक को जांच सौंपकर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।


बिहार का मूल निवासी और नई बस्ती पांडेयपुर में रहने वाला रंजीत राम(38) पेशे से मजदूर था। रंजीत परिवार के साथ किराए पर कमरा लेकर पत्नी अनीता, एक बेटी और बेटे के साथ रहता था। बीते 30 जून को रंजीत की पत्नी और दोनों बच्चे अचानक गायब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक द्वारा दी गई तहरीर। - फोटो : अमर उजाला
रंजीत ने तीनों की काफी खोजबीन की लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसने 18 जुलाई को लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। रंजीत की पत्नी और बच्चों को तलाशना तो दूर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर गुमशुदगी भी नहीं दर्ज की। इससे परेशान रंजीत ने रविवार को ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।

रंजीत की मौत के बाद लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस का कहना था कि वह शराब पीने का आदी था। इससे आजिज आकर उसकी पत्नी बच्चों के साथ बिहार स्थित घर चली गई है। हालांकि रंजीत की पत्नी और बच्चे कहां हैं, यह अब भी किसी को पता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें