फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के वियोग में पहले ट्रेन से कूदा, बच गई जान तो फंदे पर झूला

Fri, 21 Jul 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर से ट्रेन से पत्नी का शव लेकर मध्य प्रदेश जा रहे एक व्यक्ति ने विंध्याचल थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव के पास बुधवार की शाम ट्रेन से कूद कर जान देने का प्रयास किया। विफल रहने पर बाद में एक आम के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक के दामाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की मौत से दुखी होकर पति द्वारा ऐसा कदम उठाने की बात कही जा रही है।       

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के थाना चांद क्षेत्र के खैरघाट निवासी गनाराम (65) की पत्नी छोटी बाई कुछ वर्ष पहले बगैर परिवार के लोगों को कुछ बताए बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शांतिकुटी आश्रम में रहने चली गई थी।
विज्ञापन


अचानक छोटी बाई के गायब होने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। एक सप्ताह पूर्व छोटी बाई द्वारा घर का पता बताने पर आश्रम के लोगों ने उसके परिजनों को उसके काफी बीमार होने के बारे में बताया।

जिस पर गनाराम अपने दामाद के साथ उसे लेने आश्रम पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार को गनाराम पत्नी का शव लेकर पटना-कुर्ला एक्सप्रेस से जबलपुर जा रहा था। दोपहर बाद ट्रेन जैसे ही विंध्याचल के महरौड़ा गांव के पास पहुंची कि गनाराम ट्रेन से कूद पड़ा।

इस पर दामाद ने ट्रेन की चेनपुलिंग कर गाड़ी रोकी। इसके बाद खोजबीन के दौरान शाम को पता चला कि गनाराम महरौड़ा स्थित एक आम के पेड़ में फांसी लगा लिया है। दामाद ने बताया कि पत्नी की मौत से वे काफी दुखी थे। हो सकता है इसीलिए ऐसा कदम उठा लिया।        
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें