फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Sat, 14 Aug 2021 01:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से झांक कर देखा। जिसपर अतुल के द्वारा आत्महत्या किए जाने की उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन
जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के भारद्वाजी टोला में रहने वाले अतुल साहू(33) ने शनिवार की सुबह आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद अतुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भारद्वाजी टोला निवासी स्व. राम जी साहू के तीन पुत्र एक पुत्री में अतुल सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया कि अतुल बड़े भाई के साथ रामकटोरा स्थित बाइक पार्ट्स की दुकान पर बैठता था। शुक्रवार की रात अतुल घर वालों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था।

विज्ञापन

सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से झांक कर देखा। जिसपर अतुल के द्वारा आत्महत्या किए जाने की उन्हें जानकारी हुई।

घटना की सूचना पाकर एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी, फॉरेंसिक टीम और आदमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद से अतुल आर्थिक तंगी से परेशान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें