फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिर्जापुर में मिर्गी का दौरा आने से किएं में गिरा युवक, मौत

Wed, 09 Dec 2020 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह पानी भरने गया युवक कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। फिर उसे कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए गोपीगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विनोद कुमार(20) पुत्र हिंछ लाल सुबह घर के पास कुएं में पानी भरने के लिए गया था। इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा आया। इसकी वजह से कुएं में गिर गया।


आसपास के लोगों ने उसे गिरता देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। उपचार के लिए उसे गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें