फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल से कोरोना संक्रमित मुजरिम भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांडयेपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल से कोरोना संक्रमित मुजरिम पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। प्रकरण को लेकर मुजरिम और निगरानी में तैनात किए गए तीन सिपाहियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चंदौली पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मुमताज अहमद के द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार चंदौली के रोहाठी, इलिया का रहने वाला रामप्रवेश एक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। उसके कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे रविवार को पुलिस अभिरक्षा में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह नाश्ते के बाद वह निगरानी में तैनात पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों को चकमा देकर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। रामप्रवेश के न मिलने पर उसकी निगरानी में तैनात किए गए चंदौली की पुलिस के आरक्षी जयप्रकाश मौर्या, राकेश सिंह और अच्छेलाल भारती के साथ ही उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें