फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में हमीद सेतु से युवक ने लगाई छलांग, दूसरे दिन लाश हुई बरामद

Wed, 20 May 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवक ने गंगा नदी में छलाग लगाकर जान दे दी। युवक का शव बुधवार सुबह का बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के हमीद सेतु से मंगलवार को देर रात एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। बुधवार को पुलिस और मछुआरों के अथक प्रयास से शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। उधर शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।


रेवतीपुर के रणजीत राय पट्टी निवासी सुधीर(32) मंगलवार की देर रात पत्नी संग चार पहिया वाहन से घर जा रहा था। वह जैसे ही हमीद सेतु पर पहुंचा, पत्नी को छोड़ वाहन से उतरकर अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हतप्रभ पत्नी ने मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस एवं घर वालों को दी। नदी में युवक के छलांग लगाने की जानकारी मिलते ही रजागंज चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार दूबे अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मछुआरों एवं नाव के सहारे युवक की तलाश शुरू की थी। दूसरे दिन उसका शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें