वहीं, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि काशी विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर द्वारा तत्काल मौके पर ही युवक का सामान वापस करा दिया गया था। अन्य बिन्दुओं पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित युवक ने वीडियो जारी कर कहा- मैं बनारस घूमने आया था। गे डेटिंग ऐप से किसी लड़के ने मुझे मिलने के लिए बुलाया। मैं काशी विद्यापीठ के आचार्य नरेंद्र देव (AND) हॉस्टल में गया। वहां पांच लड़के आए और ब्लैकमेल करने लगे। बोले कि अपना सारा सामान दे दे नहीं, तो तुझे ड्रग्स के केस में फंसा दूंगा। तू गे है तेरे घरवालों को बता दूंगा।