एसीपी विदुष सक्सेना ने अपील की कि किसी भी ऑनलाइन नौकरी, निवेश, लॉटरी और प्रलोभन संबंधी प्रस्तावों पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। अनजान व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की धनराशि ट्रांसफर न करें। अनजान व्यक्ति के साथ अपने सोशल मीडिया, जीमेल, यूट्यूब अकाउंट की लॉगिन जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और
cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।