फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ला-गेंद के पीछे छिपा सट्टा कारोबार: आईपीएल में चल रहा था काला खेल, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 12:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में टैगोर टाउन में आईपीएल के बीच सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। कैंट पुलिस और एसओजी-2 ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के अर्दली बाजार के टैगोर टाउन में आईपीएल में हो रही सट्टेबाजी का कैंट पुलिस और एसओजी-2 ने शुक्रवार सुबह भंड़ाफोड़ किया। सट्टेबाजी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 30 हजार रुपये और पांच मोबाइल मिले। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गणेश नगर कॉलोनी निवासी संजय राय, विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी अर्दली बाजार निवासी मृनाल सिंह, नारायणपुर शिवपुर निवासी अभिषेक सिंह और डीआईजी कॉलोनी निवासी विश्वजीत सिंह उर्फ शानू हैं। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहली बार ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े हैं। वेबसाइट और एप से सट्टेबाजी कर रहे थे। सट्टेबाजी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। आरोपियों के व्हाट्सएप चैट और रिकॉर्डिंग में कई लोगों के नाम कोड भाषा में लिखे मिले हैं। कुछ को आरोपियों ने डिलीट भी कर दिया है, जिसे रिकवर कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुकी की ओर से दी जाती है आईडी

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि सट्टेबाजी का नेटवर्क हर साल तगड़ा होता जा रहा है। बुकी की ओर से अब सट्टेबाजी में शामिल लोगों को आईडी दी जाती है, जिसकी कीमत पहले से तय होती है, जैसे मोबाइल प्रीपेड या स्मार्ट मीटर का रिचार्ज तय होता है, उसी तरीके से तय शुल्क में मैच पर भाव लगा और खा सकते हैं। आईडी में जमा पैसे के बाद आप कोई भी दांव नहीं लगा सकते, जब तक उसे दोबारा बुकी को पैसा देकर रिचार्ज न करा लें। इसके अलावा पुराने सट्टोरियों को ध्यान में रख कर पेन-कागज पर भी दांव लिखा जाता है। मल्टीमीडिया मोबाइल की जगह की-पैड वाले मोबाइलों का उपयोग किया जाता है। युवाओं के अलावा रोजाना कमाने वाले सट्टेबाजी में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें