फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मासूम जिसे बोलती थी मामा, उसी ने रिश्तों को रौंद किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Fri, 23 Jun 2023 09:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को उसी युवक ने अंजाम दिया जिसे बच्ची मामा कहकर बुलाती ती। 
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ननिहाल आई 10 वर्षीय बालिका के साथ शुक्रवार को रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुन कर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन आरोपी घर छोड़कर भाग निकला। बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


राजातालाब थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका अपनी मां के साथ जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ननिहाल आई थी। शुक्रवार की दोपहर रिश्ते में मामा लगने वाला 24 वर्षीय श्याम उर्फ शोखू बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।

जिला अस्पताल में चल रहा बच्ची का उपचार

इससे पहले ही शोखू घर छोड़ कर भाग गया। बालिका को पहले हाथी बाजार स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें: पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर लटक गया पति, साली की शादी को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन

बालिका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्याम उर्फ शोखू के खिलाफ जंसा थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जंसा थानाध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

मिशन शक्ति कार्यक्रम छोड़कर बच्ची को संभालने पहुंचे अफसर

बालिका के साथ जब दुष्कर्म हुआ, उस दौरान घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर कमिश्नरेट के पुलिस अफसर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना पाकर पुलिस अफसर कार्यक्रम छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। अफसरों ने बच्ची का हाल जाना और  घटनास्थल का मुआयना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें