फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी के भक्तों को मिलेगा बनारसी पान, कचौड़ी और ठंडई, चंदनवाड़ी में होगा भंडारा

Fri, 23 Jun 2023 08:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इस साल बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है।  बाबा अमरनाथ का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क बनारसी कचौड़ी, जलेबी, ठंडई और पान मिलेगा। श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले एक जुलाई से 45 दिनों तक जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में 23वां विशाल भंडारा शुरू हो रहा है। 
 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ धाम को बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है। सावन मास में बाबा अमरनाथ का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क बनारसी कचौड़ी, जलेबी, ठंडई और पान मिलेगा। श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले एक जुलाई से 45 दिनों तक जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में 23वां विशाल भंडारा शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


बनारस से सेवादारों का जत्था 26 जून रवाना होगा। शिविर में तीन सौ श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम किया गया है। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी, शैलेष गुप्ता व रूपेश चौरसिया ने शुक्रवार को चौक स्थित गणेश कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों को ये जानकारी दी।

150 सेवादार भक्तों की सेवा करेंगे

उन्होंने बताया कि 26 को लक्सा से बाइक रैली निकालकर सेवादारों का जत्था कैंट स्टेशन पहुंचेगा। पंजाब मेल से पंजाब जाएंगे। वहां से खाने-पीने के सामान खरीदकर ट्रकों से जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। जुलाई में तीन और जत्थे वहां जाएंगे। करीब डेढ़ सौ सेवादार भक्तों की सेवा करेंगे।
ये भी पढ़ें: 'कल अंधेरी-कुर्ला और पुणे में होगा बम धमाका', मुंबई पुलिस को मिली धमकी, सामने आया जौनपुर कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी, शैलेष गुप्ता व रूपेश चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि शिविर की तैयारी के लिए 10 सेवादार पहले ही पहुंच चुके हैं। शिविर में रोज डेढ़ से दो हजार भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस बार भंडारे में शहर कई मानिंद लोग और आधा दर्जन संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। गुजरात के राजकोट से भी कुछ लोग मदद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें