शूटिंग आदि के लिए लेनी पड़ती है अनुमति : रेलवे स्टेशन, ट्रेन आदि के दृश्य आमतौर पर फिल्मों में होते हैं। बनारस स्टेशन पर फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। शूटिंग के लिए बकायदा अनुमति और निश्चित किराया भी जमा कराया जाता है।
2.224 किमी डबल ट्रैक का हुआ स्पीड ट्रायल
प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड के प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग 2.224 किमी दोहरीकरण, विद्युतीकृत डबल ट्रैक का सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। स्पीड ट्रायल के बाद उन्होंने प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग ब्लॉक सेक्शन और निरंजन ब्रिज का निरीक्षण किया।
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर से चलेगी
त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 04607/04608 जम्मूतवी-हाव़ड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर से छह नवंबर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04608 जम्मू से रात 8.20 बजे खुलेगी और दूसरे दिन रात 10.40 बजे कैंट होकर तीसरे दिन दोपहर 1.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी।