स्वच्छता में बेहतर रैकिंग के लिए किया जा रहा प्रयास
स्वच्छता में बेहतर रैकिंग के लिए नगर निगम प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रहा है। पिछले दिनों रथयात्रा मेले को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने का प्रयास किया गया था। नगर निगम की यह पहल काफी कारगर हुई थी। इसी प्रकार स्नान पर्व पर निकलने वाले कपड़ों का दोबारा इस्तेमाल की योजना है। स्नान पर्व पर निकलने वाले कपड़े का झोला बनाकर बांटने से रोजगार के साथ कचरा साफ होगा।
बोले अधिकारी
छठ पूजा पर गंगा घाटों से निकलने वाले कपड़ों का झोला बनाकर नगर निगम की ओर से निशुल्क बांटा जाएगा। इससे कपड़े का भी निस्तारण होगा और प्लास्टिक के विकल्प के रूप में लोगों को झोला मिलेगा। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त