फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार  

Sat, 06 Jan 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में ढाई माह पहले आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की हुई हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिले के ब्राहम्णपुरा गांव में राजेश मिश्रा की 21 अक्टूबर 2017 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


हत्या के मुख्य आरोपी तथा इनामिया बदमाश पवन यादव को पुलिस ने गुरुवार की रात पचरा मोड तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा शुक्रवार को एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने किया।

अक्तूबर माह में हुए इस हमले में राजेश मिश्रा के छोटे भाई अमितेश मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद मौका मुआयना करने आईजी से लेकर एडीजी तक मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कई काबीना मंत्री भी पीड़ित परिवार से मिले और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद तथा नौकरी तक दिलाने का भरोसा दिया था। आईजी वाराणसी के निर्देश पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई अलग-अलग टीमें भी गठित की गई थी।

प्रकरण में एसपी सोमेन वर्मा ने पूर्व में खुलासा किया था तथा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। लेकिन मुख्य आरोपी तथा पुरस्कार घोषित अपराधी पवन यादव पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन

315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद 

demo pic
इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने राजू गैंग के सदस्य और दस हजार के इनामी अपराधी पवन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करंडा थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन एवं रामपुर माझा चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ पचरा मोड तिराहे के पास घेरेबंदी कर नंदगंज की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

यह बदमाश पवन यादव था। पवन यादव निवासी कोटवा थाना शादियाबाद बताया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई करने पर बदमाश ने बताया कि वह राजू यादव का दोस्त है और उसकी गैंग का सदस्य भी है।

राजेश मिश्रा हत्याकांड में राजू यादव के कहने पर ही पवन यादव बाइक चालक बना था। पवन ने राजू गैंग की अन्य वारदातों में शामिल होना कबूल किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

घटना में प्रयुक्त सुपर स्पलेंडर मोटर साइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए 5000 रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें