फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः झोपड़ी में लगी आग, सो रहे परिवार को नहीं पता चला, पति-पत्नी और दो बेटियों की जलकर मौत

Fri, 05 Jan 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
आग लगने से जली झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर मड़ई में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन


जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलित बस्ती में गुरुवार रात रामसागर का परिवार मड़ई में पुआल बिछाकर सोया था। पास की मड़ई में मवेशी बंधे थे। साढ़े 12 बजे मड़ई में आग लग गई। नींद के कारण अंदर सो रहे लोगों को पता नहीं चला।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी मड़ई को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और पुलिस प्रशासन को मामले जानकारी दी। रात तीन बजे जिले से दमकल मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में मचा कोहराम

मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मड़ई में जलकर प्रभावती (45) पत्नी रामसागर, चंद्रशीला (16) और संगीता (12) पुत्री रामसागर की अंदर ही मौत हो चुकी थी। 80 फीसदी जल चुके रामसागर (50) पुत्र स्व. निर्मल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

एक परिवार को चार लोगों की मौत के बाद बस्ती में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। कि रात को सोया परिवार सुबह इस हालत मिलेगा। आग से कुल चार मड़ई जलकर राख हो गई थीं।

एक मड़ई में बंधी दो गाय, एक बछड़ा और 10 बकरियां भी जलकर मर गईं। मड़ई से सटे आवास में सो रहे सूरज, उसकी पत्नी माया, भाई तुलसी, मां इनरी देवी और रामकेवल बच गए। तीन बजे के बाद पहुंची पुलिस, एसडीएस और तहसीलदार ने मौके पर जांच पड़ताल की।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें