भगवान सुपार्श्वनाथ महोत्सव
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव आज है। जैन समाज की ओर से शोभायात्रा, पूजन और अभिषेक के साथ ही शांतिधारा के अनुष्ठान भी होंगे। श्री दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि पंचशील सिद्धांत के प्रवर्तक भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा श्री बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर मैदागिन से शुरू होकर बुलानाला, नीचीबाग, आसभैरो, चौक, ठठेरी बाजार, सोराकुआं होते हुए दिगंबर जैन पंचायती शीशे वाला मंदिर ग्वाल दास साहू लेन पहुंचेगी। मंदिर में भगवान महावीर का पूजन अर्चन करने के साथ 108 कलश के जल से अभिषेक किया जाएगा।