इस दौरान निरहुआ नाम बा, निरहुआ के होली, ए राजा हमके बनारस घुमाइ द जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की निरहुआ ने प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। उत्सव में बच्चों के खेलने के लिए झूले, निशानेबाजी सहित अन्य खेल के साथ ही मोट अनाज से बने पकवानों के स्टॉल पर पहुंचकर लोगों ने उसका स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन विजय जायसवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज गौतम आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी शामिल होना था लेकिन वो किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाई।
रामेश्वर स्थित युगल बिहारी इंटर कॉलेज के साथ ही हरहुआ के काशी कृषक इंटर कॉलेज, जगतपुर इंटर कॉलेज में रविवार को पोषण उत्सव मनाया गया। सेवापुरी के युगल बिहारी इंटर कॉलेज में सबसे पहले रविवार को विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पोषण संबंधी जागरूकता के लिए लगे स्टालों का अतिथियों के साथ ही सामान्य लाेगों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में मोनिशा अरोड़ा ने अपने गीतों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जगतपुर इंटर कॉलेज परिसर में लगे पोषण मेले में चिकित्सकों ने जांच करने के साथ ही जरूरी दवाइयां भी दी गई। इस दौरान विद्यालय के साथ ही अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति की। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय आवुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी, सुपोषित रहने के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि बच्चों को सुपोषित रखने की जिम्मेदारी सभी की है। डाॅ. पुष्पांजलि सिंह ने लोगों को मोटे अनाज और मोदक से बनी रेसिपी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बी स्टॉर बैंड की टीम ने ये देश है वीर जवानों का, सात समंदर पार मै तेरे पीछे पीछे आ गई। तेरी आखों का काजल जैसे गीतों पर शानदार बैंड की प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।