फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में 43वें दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा आयोजन

Mon, 15 Nov 2021 12:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 43वां दीक्षांत समारोह दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 43वें दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को दीक्षांत की तैयारियों के लिए समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें समितियों के अध्यक्षों के साथ दीक्षांत के स्वरूप और तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। संभावना है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा सकता है।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के लिए बनाई गई समिति में स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मिश्र, अल्पाहार समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश चंद्र यादव, स्मारिका समिति के अध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, मंच के अध्यक्ष प्रो. संजय पंडाल को बनाया गया है।

प्रो. भावना वर्मा को आसन व्यवस्था समिति, डॉ. बंशीधर पांडेय को निमंत्रण समिति, प्रो. राजेश पाल गाउन वितरण एवं शोभायात्रा समिति, डॉ. नवरत्न सिंह मीडिया समिति, प्रो. अनुराग कुमार सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, प्रो. रंजन कुमार स्वच्छता एवं पेयजल समिति, डॉ. भारती रस्तोगी कुलाधिपति एवं मुख्य अतिथि व्यवस्था समिति तथा डॉ. संगीता घोष को कुलगीत एवं राष्ट्रगान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सभी समितियों के अध्यक्षों की बैठक कुलपति के साथ सर्वपल्ली राधाकृष्ण समिति कक्ष में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें