फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: 46वें दीक्षांत से पहले चार दिन तक होंगे कार्यक्रम, शेड्यूल जारी; पढ़ें- पूरी डिटेल्स

Sun, 22 Sep 2024 01:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 46वें दीक्षांत से पहले चार दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 25 सितंबर को समारोह होना है। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रविवार को भी खुला रहेगा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया रविवार को क्लासेज स्थगित रहेंगी, लेकिन, विभागों में 5 दिनों तक दीक्षोत्सव का कार्यक्रम चलेगा। 25 सितंबर को 46वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। वहीं, शनिवार को विभागों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं।

विज्ञापन


100 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने आंबेडकर, महात्मा गांधी के स्केच बनाए। इसका विषय 'गांधी जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भीमराव आंबेडकर' रखा गया था। 22-25 सितंबर तक के कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चित्रकला कार्यशाला, लोक गीत, नुक्कड़-नाटक, काव्य पाठ, निबंध में छात्र और छात्राएं हिस्सा लेंगी।

शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान और सोशल वर्क के छात्र और छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सोशल वर्क के 30 छात्र और छात्राओं ने गांधी, दीनदयाल और अंबेडकर पर चित्र उकेरा। चित्रकला में प्रियांशी विजेता बनीं। दूसरे स्थान पर आशुतोष और तीसरे पर नंदिनी वर्मा रहीं। मनोविज्ञान में अलशिफा खातून पहले, कृतिकर पाठक और मोजम अली को दूसरा स्थान, आदिल अंसारी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


हिंदी विभाग में स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। साहिबा परवीन को पहला, तहरीन आजम को दूसरा, पीएचडी छात्र वरुण को तीसरा स्थान मिला। पर्यटन अध्ययन संस्थान में स्वभाव संस्कार विषय पर सफाई अभियान और प्रतियोगिता हुई।

पांच दिन के कार्यक्रमों की लिस्ट

  • 22 सितंबर - मंच कला विभाग में लोकगीत, नुक्कड़-नाटक।
  • 23 सितंबर - ललित कला विभाग में चित्रकला कार्यशाला
  • 24 सितंबर - सभी विभागों में काव्य पाठ और देश भक्ति।
  • 25 सितंबर - गांधी अध्ययन पीठ में दीक्षांत समारोह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें