फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP Exam 2024 : काशी विद्यापीठ में परीक्षाएं आज से, होली से पहले परिणाम जारी करने की तैयारी

Wed, 17 Jan 2024 01:00 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ में 17 जनवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय की ओर से होली से पहले ही परिणाम जारी करने की भी योजना है। परीक्षा में पांच जिलों में दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा 16 जनवरी से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय की ओर से होली के पहले तक परिणाम जारी करने की तैयारी है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए 16 जनवरी की परीक्षा टाल दी है। वाराणसी समेत पांच जिलों में बाकी परीक्षाएं 17 जनवरी से पहले से तय समय-सारिणी से कराई जाएंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही और सोनभद्र में बने 217 केंद्रों पर होने वाली बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रथम, तृतीय, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में करीब दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जिलेवार बनाए गए नोडल सेंटर पर जो कॉपियां भिजवाई गई थी, यहां से कॉलेजों ने परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कापियां ले ली हैं। 

नई व्यवस्था के तहत केंद्रों को परीक्षा के दिन ही नोडल सेंटर से पेपर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पांडेय का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षा में कोई देरी न हो, इसके लिए समय से परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षा के साथ-साथ कॉपियों का मूल्यांकन भी कराया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से होली से पहले कुछ विषयों के परिणाम भी जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में बना है कितना केंद्र

  • वाराणसी- 74
  • चंदौली- 48
  • मिर्जापुर- 46
  • सोनभद्र- 31
  • भदोही- 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें