वाराणसी के लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 69वीं माध्यमिक स्कूली प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। इसमें 28 राज्यों के अलावा सीबीएसई बोर्ड के 1200 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। तीन दिन 18 घंटे में एक तीरंदाज ने एक स्पर्धा में 72 तीरों का इस्तेमाल निशाना साधने में किया। इसमें महाराष्ट्र की टीम ने 13 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता और 10 पदक के साथ झारखंड की टीम उपविजेता बनी।