ईद की खरीदारी को लेकर वाराणसी के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बाजारों में विभिन्न प्रकार की सेवइयां मिल रही हैं। तिरंगा फेनी, डबल फेनी एवं लाल फेनी की मांग सबसे अधिक है।
ईद की खरीदारी को लेकर वाराणसी के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बाजारों में विभिन्न प्रकार की सेवइयां मिल रही हैं। तिरंगा फेनी, डबल फेनी एवं लाल फेनी की मांग सबसे अधिक है। सेवई विक्रेता इरफान का कहना है कि कोरोना काल के बाद बाजारों में रौनक बढ़ी है। बाजार में 80 से लेकर 300 रुपये प्रति किलो की दर से सेवई की बिक्री हो रही है। वहीं, ईद पर बाजारों में कई प्रकार की टोपियां एवं रुमाल भी मिल रहे हैं। विक्रे ता मो. वसीम खान ने बताया कि इंडियन बुकिज टोपी की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन
सेवई दाम
तिरंगा फेनी 250
पंजाबी गोल्डन 200
महीन लच्छा 160
डबल फ्राई 200
तंदुर भूना सेवई 200
नोट : सेवई की कीमत प्रति किलो ग्राम के अनुसार