कई वर्षों के इंतजार के बाद वाराणसी आ रही मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और अगवानी सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए सीएम योगी रविवार शाम वाराणसी पहुंचे। देर रात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मां कूष्मांडा के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के विश्राम स्थल का निरीक्षण भी किया।
रविवार रात वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने इससे पहले सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से जन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को मुख्यमंत्री मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार सुबह विधिविधान से काशी विश्वनाथ मंदिर के ईशान कोण में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
इसके बाद वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में धर्माचार्यों के साथ संवाद करेंगे। सीएम चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
पढ़ेंः सपा के रंग में छपवाया शादी कार्ड, अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ पार्टी की उपलब्धियां भी बताईं