दोस्तों के संग प्रेमिका के घर धमके प्रेमी को दंबगई दिखाना महंगा पड़ गया। तीन बाइक पर सवार छह युवकों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
वाराणसी के बरसता गांव में दबंगई दिखा रहे भदोही जिले से आए तीन बाइक पर सवार छह युवकों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पिटाई के दौरान युवकों की बाइक भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दी। प्रकरण को लेकर कपसेठी थाने की पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
भदोही जिले के चौरी क्षेत्र के लक्षापुर गांव निवासी एक युवक की बहन का विवाह बरसता गांव में हुआ है। बहन की ससुराल आने-जाने के दौरान उसके परिवार की एक युवती से युवक को प्रेम हो गया। इसके साथ ही दोनों का चोरी-छुपे मिलना-जुलना शुरू हो गया।
युवक के ललकारने पर ग्रामीण इकट्ठा होकर उसकी और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई किए। मारपीट के दौरान ही किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। कपसेठी थाने की पुलिस दोनों पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।