सूचना पाकर एसीपी भेलूपुर एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे। चितईपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू की। पीड़ित गिरधारी पटेल के अनुसार बैग में 8 लाख की पिस्टल, कारतूस, एक लाख नगद, दो मोबाइल, बैंक के पासबुक और अन्य सामान था। सर्विलांस टीम और चितईपुर थाने की टीम ने बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन पाकर पड़ाव क्षेत्र में पहुंची तो टप्पेबाजों ने बैग से एक लाख नगदी निकाल बैग फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस सहित बैंक पासबुक को बरामद किया।
टप्पेबाजी की घटनाएं नहीं थम रही है। बाहर के गिरोह शहर में टप्पेबाजी और उचक्कागिरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कई महिलाओं के साथ ऑटो में भी उचक्कागिरी हो चुकी है। मछोदरी में 16 जुलाई को बिहार बक्सर के रहने वाले पूर्व सराफा कारोबारी और सोनभद्र के ठेकेदार के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि पूर्व प्रमुख के साथ हुई घटना ने फिर से पुलिस को परेशानी में डाल दिया।
बिहार के बक्सर निवासी आभूषण कारोबारी राजेंद्र कुमार वर्मा 16 जुलाई को चांदी के जेवर खरीदने वाराणसी आए थे। कोतवाली के मछोदरी इलाके में उनके पास रखे पांच लाख 10 हजार लेकर टप्पेबाज भाग निकले थे। 26 जून को कैंट थाना के चौकाघाट इलाके में टप्पेबाजों ने सफारी सवार सोनभद्र ओबरा के ठेकेदार काशी नाथ को चकमा देकर चार लाख नगद और तीन लाख मूल्य के गहने पार कर दिए थे। आज तक पुलिस घटना को खोल नहीं सकी।