आधी रात को लोलार्केश्वर महादेव की आरती के बाद जैसे ही लोलार्क कुंड का फाटक आम श्रद्धालुओं के लिए खुला तो भीड़ का दबाव तेजी से आगे बढ़ा। दंपती एक दूसरे का हाथ थामे हुए कुंड की ओर बढ़ रहे थे। कुंड की सीढि़यों से नीचे उतरने के बाद उन्होंने तीन डुबकियां लगाईं।
एक फल या सब्जी के साथ ही पहने हुए वस्त्र और आभूषण का त्याग किया। इसके बाद लौट गए। स्नान का यह सिलसिला शुक्रवार की देर रात तक चलता रहेगा। मंदिर के पुजारी रमेश पांडेय ने बताया कि संतान की कामना से श्रद्धालुओं देश भर से लोलार्क कुंड में स्नान के लिए आते हैं। इस बार डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
लोलार्क कुंड में स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
मेयर ने रामनगर में 29.84 लाख के दो कार्यों का किया शिलान्यास
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने रामनगर स्थित वार्ड 12 गोलाघाट और 13 रामपुर में त्वरित विकास योजना के तहत दो कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें गौरी जायसवाल के आवास से रवि केसरी के आवास तक इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसकी लागत 3.65 लाख है। वहीं, रत्तापुर में 26.19 लाख से इंटरलॉकिंग कार्य होगा।