फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अखिलेश से जुड़े तीन इंस्पेक्टर, व्यापारी नेता समेत कई की शिकायतें, SIT को मिले सबूत…जांच शुरू

Fri, 29 Aug 2025 05:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसआईटी के सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने अपने बयान में कई लोगों का नाम बताए हैं। यह अक्सर उनके यहां आते-जाते रहते थे। हालांकि सभी घटनाएं काफी पुरानी होने से शिकायतकर्ताओं के पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं सिर्फ आरोप ही हैं। इन आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसआईटी के पास अधिवक्ता अखिलेश दुबे के कई और साथियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सफेदपोश, प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी और कुछ अपराध से जुड़े लोग हैं। इनमें शहर में तैनात रहे तीन एसओ (अब इंस्पेक्टर), दो ठेकेदार, व्यापारी संगठन के एक पदाधिकारी शामिल हैं। इनका अक्सर साकेतनगर के कार्यालय में आना-जाना था।

विज्ञापन

इन सभी के खिलाफ जाजमऊ, नौबस्ता, बिधनू, नवाबगंज समेत अन्य क्षेत्रों से कई शिकायतें आई हैं। एसआईटी ने सभी की अलग-अलग तरीके से जांच शुरू कराई है। यह जमीन और प्लॉट के खेल से जुड़े हुए हैं। हालांकि इनका फर्जी आरोपों में एफआईआर कराने से प्रत्यक्ष तौर पर संबंध नहीं मिला है। अखिलेश दुबे और उसके साथियों से जुड़े मामले एसआईटी के पास बढ़ते जा रहे हैं। इनमें दुष्कर्म, छेड़छाड़, एससी-एसटी के फर्जी मामलों में एफआईआर कराने की शिकायतें हैं।

किशोरी वाटिका - फोटो : अमर उजाला
कुछ को नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया
वहीं, कुछ में दबंगों की ओर से डरा-धमकाकर प्लाॅट व संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म व छेड़छाड़ की एफआईआर और जमीन पर सीधे कब्जों की शिकायतों की अलग-अलग जांच हो रही है। दोनों ही शिकायतों में कुछ नाम समान मिल रहे हैं। पुलिस ने उनकी सूची तैयार कर कर ली है। उनसे एक या दो दिन में पूछताछ हो सकती है। कुछ को नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया गया है।

कोर्ट ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे को भेजा जेल - फोटो : amar ujala
धार्मिक स्थल के पदाधिकारी के खिलाफ आई शिकायत
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गुरुवार को एक शिकायतकर्ता ने ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत धार्मिक स्थल के पदाधिकारी के खिलाफ अखिलेश दुबे के साथ मिलकर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनसे कुछ दस्तावेज पुलिस कमिश्नर को दिए हैं। उन्हें शुक्रवार को अन्य दस्तावेजों के साथ कार्यालय आने के लिए कहा गया है। यह शिकायतकर्ता दक्षिण क्षेत्र से आए हैं।

कचहरी में खड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala
ऑडियो रिकार्डिंग और अन्य दस्तावेज
एसआईटी के सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने अपने बयान में कई लोगों का नाम बताए हैं। यह अक्सर उनके यहां आते-जाते रहते थे। हालांकि सभी घटनाएं काफी पुरानी होने से शिकायतकर्ताओं के पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं सिर्फ आरोप ही हैं। इन आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो शिकायतकर्ताओं ने ऑडियो रिकार्डिंग और अन्य दस्तावेज दिए हैं।
विज्ञापन

अखिलेश दुबे का घर - फोटो : amar ujala
दो इंस्पेक्टर एनसीआर में हैं तैनात
अखिलेश दुबे के साथ संबंध रखने वाले तीन इंस्पेक्टर में से दो एनसीआर के थाने में तैनात हैं, जबकि तीसरे की पोस्टिंग कानपुर के पास के जिले में है। कारोबारी के शहर में कई जगह प्रतिष्ठान हैं। एक ठेकेदार पहले किदवईनगर क्षेत्र में रहते थे दूसरे की जानकारी शिकायतकर्ता को नहीं है। कुछ नेताओं का नाम भी बताया है। यह जमीन और प्रापर्टी के मामले में अक्सर अखिलेश दुबे के कार्यालय आते-जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें